Tribute to our Heroes
हम सब बहुत परेशान हो रहें हैं न.... बाहर जो नहीं निकल पा रहे...क्यूंकि इस एक बीमारी ने हमें घर में बंद कर दिया। एक बार जरा उनके बारे में भी सोचिए जो कल भी आपके लिए बाहर थे और आज इस भयंकर महामारी में जहां दुनिया घर में बंद है, वहीं वो ईमानदारी से अपना फ़र्ज़ पूरा कर रहे हैं। हम सब पहले भी इससे कई बड़ी लड़ाईयां लड़ चुके हैं और जीते भी हैं और इसलिए भी जीते हैं क्यूंकि आप और हम जैसे लोग देश के साथ खड़े रहे हैं। आज हमारे देश में इस अदृश्य मुसीबत ने कब्ज़ा कर लिया है सारे डॉक्टर्स, पुलिस, सफाई कर्मचारी सब अपना अपना कर्तव्य ईमानदारी से निभा रहे हैं। और एक हम हैं जिन्हें घर से बाहर निकल कर घूमने की जल्दी है। हां, इससे गरीब लोगों को बहुत फर्क पड़ा हैं...भूख ने उन्हें मजबूर कर दिया है लेकिन वो गरीब भी देश के इस संकट के समय में साथ खड़ा है। हमारे आपकी तरह उन डॉक्टर्स और पुलिस कर्मचारियों के भी परिवार है, उनके परिवार वालों को भी ठीक उसी तरह चिंता रहती है दिन रात जैसे आपके घर वालों को.... अगर कहीं बाहर निकलना हुआ तो जैसे आपकी मां कहती है न... मास्क लगाया या नहीं, हाथ sanitize ...